रांची, अगस्त 5 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा के डकरा कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। मोर्चा के पदाधिकारी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर फूल चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोक्ता ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन झारखंड के महानायक थे। गरीबों, शोषितों और वंचितों के हक अधिकार को लेकर उन्होंने उलगुलान किया। आज कोयला क्षेत्र में भी उनके कारण हजारों लोग रोजगार से जुड़े हुए हैं। रैयत विस्थापित मोर्चा को भी उनका काफी सहयोग मिला। उनके निधन से पूरे झारखंड के लोग दुखी हैं। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में राम लखन गंझू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.