औरंगाबाद, मार्च 19 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बारूण अंचल अंतर्गत अंकोरहा रेलवे बल्ब लाइन परियोजना को लेकर अधिग्रहित होने वाली भूमि की समस्याओं के निराकरण को लेकर मंगलवार को एक बैठक कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में हुई। इस बैठक में औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने भाग लिया। बैठक में रैयतों के साथ भूमि समस्याओं से संबंधित मामले की सुनवाई की गई। ग्रामीणों ने अंकोरहा रेलवे बल्ब लाइन परियोजना से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। एक-एक कर सभी समस्याओं को सुनने के बाद उसके निराकरण के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। एलपीसी बनाने, रसीद आदि को लेकर भी कई मामले बैठक में उठाए गए। इस अवसर पर सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.