धनबाद, जनवरी 14 -- भौंरा, प्रतिनिधि। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को भौंरा सी 2 पैच प्रोजेक्ट की ट्रांसपोर्टिंग चार घंटे तक बंद कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बीसीसीएल कंपनी राजू मल्लाह के पूर्वज से वर्षों पहले दामोदर नदी के किनारे एवं जोरिया साइड में चार एकड़ 23 डिसमिल जमीन अधिग्रहण किया। इसके एवज में राजू मल्लाह को मेडिकल बोर्ड करा कर अभी तक नियोजन नहीं दिया। दूसरी तरफ मल्लाह परिवारों की एक एकड़ जमीन पर तालाब बना था। इसमें मछली पालन कर करीब 40 परिवारों का पालन पोषण होता था। लेकिन फोर पैच प्रोजेक्ट के कारण तालाब सुख गया। क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक टी पासवान, पीओ बिनोद कुमार पाण्डेय ने एक महीने के अंदर मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया। उसके बाद काम चालू हो गया। मौके पर राजू मल्लाह, भोला निषाद , रवि निषाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.