गिरडीह, फरवरी 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के रसनजोरी पंचायत पंचनटांड़ गांव निवासी भरत मंडल ने गुरुवार को गांडेय अंचलाधिकारी मो हुसैन को आवेदन देकर रैयती जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है। भरत मंडल ने आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह और अहिल्यापुर थाना को भी दी है। आवेदन के माध्यम से भरत मंडल ने कहा कि गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग के बुधुडीह से कोलडीह तक आरसीडी विभाग के द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। भरत मंडल ने कहा कि मौजा पंचमटांड़ में खाता नंबर 1 प्लाट नंबर 308 रकवा 4 एकड़ 16 डिसमिल की जमीन उसके दादा एतवारी मंडल के नाम से अंकित है। उक्त जमीन पर आरसीडी जबरन सड़क निर्माण कार्य में जुटा हुआ है। भरत मंडल ने कहा कि जब कार्य को रोकने की बात कही जाती है, तब विभाग के द्वारा मुझे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी ...