चक्रधरपुर, फरवरी 21 -- आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड के हारता पंचायत अंतर्गत रेंगोल्डा और कमाय गांव के बीच कोयल नदी पर निर्माणाधीन पुल को लेकर रैयती जमीन पर कब्जा का मामला अब प्रशासन के संज्ञान में लिया है। हिंदुस्तान अख़बार में खबर प्रकाशित होने के बाद आनंदपुर अंचल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शुक्ला एवं अमीन सुदामा पंडित ने पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर नक्शे के आधार पर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान रेंगोल्डा निवासी पीड़ित ग्राम मुंडा पूरन सिंह से जमीन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के क्रम में अमीन द्वारा नक्शा मिलान करने पर यह तथ्य सामने आया कि पुल निर्माण में लगाए गए लगभग चार पिलर रैयती जमीन पर स्थित प्रतीत हो रहे हैं। वहीं राजस्व उप निरीक्...