लखनऊ, फरवरी 22 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड ग्रुप की ओर से महानगर स्थित होटल में उम्मीद की उड़ान शीर्षक से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर वॉरियर्स और सर्वाइवर्स के अदम्य साहस को सलाम किया गया। समारोह में सामुदायिक समर्थन शक्तिशाली प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कैंसर सर्वाइवर्स और वॉरियर्स ने मुख्य अतिथि डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता, संस्थापक सुनील मिश्रा के साथ रैंप वॉक किया। एकजुटता के इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मृदुला पांडे, अंकिता गुप्ता, सलमान बेग और अन्य ने भाग लिया। इसके बाद कैंसर सर्वाइवर्स को उनकी वीरता और जुझारूपन के लिए सम्मानित किया। साथ ही दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अगले चरण में एक जीवंत फैशन शो और रैंप वॉक का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने सिंगल्स ...