कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी। रामादेवी फ्लाई ओवर पर शनिवार तड़के रैम्प पर चढ़ने के दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक डिवाइडर में जा घुसा। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। चालक के अनुसार कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ है। महोबा निवासी ट्रक चालक चेतन ने बताया की वह कंडक्टर पुष्पेंद्र के साथ कबरई से ट्रक में गिट्टी लादकर कर लखनऊ जा रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे वह रामादेवी फ्लाईओवर के पास पहुंचा था। तभी अधिक कोहरा होने से रैंप में चढ़ने के दौरान ट्रक डिवाइडर में घुस गया। हादसे में चालक और कंडक्टर दोनों बाल-बाल बच गए। जबकि ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुई है। कोहरे के कारण हादसा हुआ है। ट्रक को क्रेन की सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.