मेरठ, अक्टूबर 14 -- रैपिड रेल कॉरिडोर को लाभकारी बनाने के लिए तैयार किए जोनल प्लान से न केवल दिल्ली-रुड़की रोड की सूरत बदलेगी बल्कि सभी जोन में रोजगार की बारिश होगी। 2054 को आधार मानकर तैयार किए जोनल प्लान में डेढ़ लाख से ज्यादा रोजगार देने का अनुमान लगाया गया है। सबसे ज्यादा रोजगार एसडीए मेरठ साउथ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) मुहैया कराएगा। इसके बाद एसडीए मोदीपुरम में भी बंपर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई ट्रांजिट ऑरिएंटेड डेवलपमेंट नीति के तहत बनाए इस जोनल प्लान से शहरवासी रैपिड रेल कॉरिडोर क्षेत्र में न केवल आवासीय के साथ कॉमर्शियल गतिविधियां कर सकेंगे, बल्कि स्कूल, अस्पताल, रिजॉर्ट और कॉम्पलेक्स भी बना सकेंगे। जोनल प्लान में शामिल किए मिश्रित भू-उपयोग से दिल्ली-रुड़की रोड की रंगत बदल जाएगी। कॉरिडोर के दोनों ओर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.