लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न रैनबसेरों और कॉलोनियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं मिलीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा समेत नगर निगम के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। सबसे पहले नगर आयुक्त निशातगंज स्थित उमराव हाता कॉलोनी के रैनबसेरे पहुंचे। यहां उन्होंने सर्दी से राहत देने संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रैनबसेरे के पीछे सीवर जाम मिली। इस पर उन्होंने जीएम जलकल को इसे तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डूडा कॉलोनी में जलभराव और कूड़ा फैलने की शिकायतें निशातगंज स्थित डूडा कॉलोनी पहुंचे, जहां स्थानीय निवास...