फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद। शहर में चल रहे सात रैन बसेरों में रात के वक्त बेघर और जरूरतमंद लोगों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए इनमें मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इन रैन बसेरों में शौचालयों से लेकर पंखों की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल ये रैन बसेरे बंद हैं। इन्हें सर्दी में ही खोला जाता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट और सरकार से निगम क्षेत्र में रह रहे बेघर लोगों को रात में ठहराने का इंतजाम करने के आदेश मिले हैं। निगम प्रशासन ने इन रैन बसेरों को दोबारा से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इनकी मरम्मत की जाएगी। वहीं,इनमें पंखे, पेयजल और बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। ओल्ड फरीदाबाद चौक पर बने रैन बसेरे में शौचालय और पेयजल की खास तौर पर व्यवस्था की जानी है। नगर निगम आयुक्त धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.