गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- अमेठी। संवाददाता ठंड के साथ ही गलन ने भी जिले में दस्तक दे दी है। पिछले एक हफ्ते में जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं ठंड को लेकर प्रशासन ने भी अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी है। रैन बसेरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। हालांकि अभी कंबलों का इंतजार बना हुआ है। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित स्थाई रैन बसेरे साफ सफाई दुरुस्त मिली। कमरों में बेड व कंबल लगा दिए गए हैं। प्रथम तल पर कंबल के लिए कवर की व्यवस्था बनाई जा रही है। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि अब तक रैन बसेरे का संचालन एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया जा रहा था। जबकि अब यह नगर पालिका गौरीगंज के जिम्मे आ चुका है। पालिका द्वारा सफाई कर्मी लगाए गए हैं। वहीं ठंड और गलन को देखते हुए प्रशासन ने सभी तहसीलों में अस्थाई रैन बसेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.