गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- ट्रांस हिंडन। कड़ाके की ठंड में इंदिरापुरम स्थित गुरुद्वारे के पास बना बस स्टॉप जरूरतमंदों का अस्थायी रैन बसेरा बन गया है। तीन तरफ से खुले इस बस स्टॉप पर कंबल, पीने के पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय निवासी शाम सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर आसपास व्यवस्थित रैन बसेरे की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...