फरीदाबाद, दिसम्बर 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। एनआईटी और सेक्टर-16 स्थित रैन बसेरा में रात को ठहरने वाले लोगों के लिए नहाने की भी व्यवस्था होगा। यहां पर नगर निगम द्वारा गीजर की व्यवस्था की जाएगी। लोग गर्म पानी से नहाकर अपने काम को जा सकेंगे। नगर निगम ने गीजर का ऑर्डर दे दिया है। स्मार्ट सिटी में विभिन्न जगहों पर करीब 10 रैन बसेरे हुए हैं। इनमें रिक्शा वाले सहित अन्य लोग रात में सोने के लिए आते हैं। इन दिनों ठंड का प्रभाव अधिक होने लगा है। इसके चलते नगर निगम ने रैन बसेरों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। दो से तीन दिनों में गद्दे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी गई है। इस बार नगर निगम सेक्टर-16 एवं एनआईटी के रैन बसेरे में नहाने की व्यवस्था करने जा रहा है। इस संबंध में नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट ऑफिसर द्वारका प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.