बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा के निर्देश पर ठंड और शीतलहर से बचाव को लेकर शहर में स्थित विभिन्न रैने-बसेरों का अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने निरीक्षण किया और रैन बसेरे में मिले कर्मियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान ईओ ने रैन बसेरे में हीटर, कंबल, गर्म पानी और साफ-सफाई, रजिस्टर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे निरीक्षण किया। रैन बसेरे में उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया की रैन बसेरे में रात में रुक रहे लोगों का नाम व पता रजिस्टर में प्रतिदिन दर्ज करें। रात में ठहरे हुए लोगों को कंबल साफ दिया जाए। लोगों को पीने के पाने की भी व्यवस्था भी रहे। कमरे में प्रकाश रहे, जिससे लोगों को ठहरने में असुविधा न हो। रैन बसेरे के पास सुबह और शाम के समय अलाव को जलाया जाए। जिससे बाहर से आने वाले लोग अलाव से...