कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बेघरों के लिये बनाये गये रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। केयर टेकर की गैर मौजूदगी देख जिलाधिकारी भड़क उठे और उन्होंने संचालक की जमकर क्लास लगाई। जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विनोद दीक्षित चिकित्सालय परिसर में विगत वर्षो से जरूरतमंदों के लिये स्थाई रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है। वहीं बढ़ती सर्दी के देखते हुये रोडवेज बस स्टाफ पर भी अस्थाई रूप से रैन बसेरा संचालन किया जा रहा है। यहां दूर दराज से आये मुसाफिरों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। रविवार की सुबह जिलाधिकारी विनोद दीक्षित परिसर में स्थित रैन बसेरा पहुंचे जहां उन्होंने रैन बसेरा में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे के बावत जानकारी ली और वहां साफ सफाई से लेकर अन्य ब्यवस्थायों का भी अवलोकन किया। रैनब...