अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम की तरफ से मसूदाबाद और सेटेलाइट बस स्टैंड पर सवारियों व अन्य लोगों की सहूलियत के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। लेकिन इस बार बनाए रैन बसेरों में कुछ न कुछ कमी रह गई है। जिसके चलते अव्यवस्था बन रही है। निगम को रैन बसेरा बनाने के बाद मॉनिटरिंग भी करनी चाहिए। मसूदाबाद और सेटेलाइन बस स्टैंड पर रैन बसेरे शुरु हो चुके हैं। रात में लोग विश्राम करने के लिए भी रुक रहे हैं। मसूदाबाद में शनिवार की रात को 18 लोग रुके, जबकि सेटेलाइट पर 12 लोग रुके। महिला और पुरुषों के रुकने की अलग-अलग व्यवस्था हैं। दोनों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है। मसूदाबाद बस स्टैंड पर बने रैन बसेरे साइड की तरफ से लगाई गई सपोर्ट में कुछ-कुछ ठीक से बंद नहीं हो पाए हैं। इसमें से कुत्ते अंदर आ जाते हैं। स...