औरैया, दिसम्बर 24 -- दिबियापुर, संवाददाता। लगातार बढ़ती ठंड के बीच दिबियापुर में थाने के निकट वीरांगना अवंती बाई पार्क के सामने निर्मित स्थाई रैन बसेरा जरूरतमंदों, राहगीरों और बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत का ठिकाना साबित हो रहा है। बेहतर सुविधाओं से युक्त यह रैन बसेरा सर्द रातें सुरक्षित और आराम से गुजारने का अवसर दे रहा है। नगर पंचायत द्वारा करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनाए गए इस स्थाई रैन बसेरा के संचालन से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। हाल के दिनों में राजस्थान और बिहार से दिबियापुर परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं ने भी यहां ठहरकर सर्द रातें सुकून से बिताईं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि रैन बसेरा पर नगर पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहचान पत्र के आधार पर ही लोगों को रैन बसेरा में...