संतकबीरनगर, जनवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में रैन बसेरा के अव्यवस्थाओं का नजारा देखना है तो नगरपालिका के बंजरिया स्थित रैन बसेरा में चले आइए। यहां पर स्नानागार पूरी तरह से डैमेज है। महिला हो या फिर पुरुष यहां पर स्नान करना तो दूर पानी तक का मुकम्मल इंतजाम नहीं है। खिड़कियां टूटी हुई हैं। बंजिरया स्थित रैन बसेरा में जो एक बार रात रुक जाता है वह दोबारा यहां रात रुकने के लिए सोचता तक नहीं है। रैन बसेरा में भोजन की व्यवस्था नहीं है। ठंड से बचाव के लिए न रूम हीटर है न ब्लोअर की सुविधाएं हैं। ठंड से बचाव का सहारा अलाव ही है। इसमें भी इन दिनों आ रही लकड़ियां गीली हैं। जिले में रैन बसेरा का इंतजाम ना काफी है। सबसे अधिक खराब दशा बंजरिया स्थित नगरपालिका के रैन बसेरा की है। इस रैन बसेरा की खिड़की टूटी हुई हैं। रात हवाओं का ...