गाजीपुर, दिसम्बर 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से शहर में रैन बसेरा बनाया गया है। डीएम अविनाश कुमार सोमवार की देर शाम आश्रय गृह आरटीआई चौराहा पीरनगर एवं रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरुरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया। रैन बसेरा मे साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनके हाल जाना। उन्होने संबंधित कर्मियों को रैन बसेरा में ठहरने वालों से आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर लेने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.