बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- नगर के रैनेसा स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रामायण की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने रावण के पुतले का दहन किया। मां काली के स्वरूपों की प्रस्तुति देकर छात्राओं नृत्य किया। मुख्य प्रशासक डा.अभिराग़ शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक ने छात्रों को दशहरा पर्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि हम सभी सत्य के मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अशोक माथुर व मुख्य अध्यापिका भावना भारद्वाज ने भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.