वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, हिटी। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धनपुर रैदासियों का शहर बन गया था। अपने गुरुदेव के दरबार में मत्था टेकने के लिए रविवार को सुबह से भक्तों की लाइन लगने लगी थी। सुबह आठ बजे के बाद मंदिर के दोनों तरफ लगभग तीन किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई थी, जो देर रात तक बनी रही। सभी भक्त मंदिर में पहुंचने के लिए अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय गुरुदेव-धन गुरुदेव और संत रविदास शक्ति अमर रहे' के उद्घोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के कई समूह नाचते-गाते पूरे दिन मंदिर की ओर जाते दिखाई दे रहे थे। जयंती समारोह के दिन सुबह सबसे पहले संत मनदीप दास ने नगवां स्थित रविदास पार्क में संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में रविदासिया धर्म के 120 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.