ग्वालियर, नवम्बर 11 -- ग्वालियर के जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना के समय मेडिकल स्टूडेंट का रूम पार्टनर अंदर था और यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा। नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य स्टूडेंट को सूचना दी गई। घायल मेडिकल स्टूडेंट को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते दम तोड़ दिया। मृतक मेडिकल स्टूडेंट की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात की है। मृतक MBBS स्टूडेंट अभी एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था। वह मूल रूप बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को...