मुजफ्फरपुर, मई 23 -- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज एमआईटी के हॉस्टल में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। रॉड, डंडा और स्टिक से जमकर मारपीट व तोड़फोड़ हुई। बुधवार देर रात ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक मामला शांत हो चुका था। मारपीट में घायल हुए दो छात्रों का इलाज पहले स्थानीय अस्पताल में कराया गया। बाद में एसकेएमसीएच ले जाया गया। एक छात्र का हाथअधिक कट जाने से काफी खून बह गया था। उसे खून चढ़ाया गया। बताया गया कि छात्रों के बीच मारपीट का कारण रैगिंग थी। मारपीट की सूचना पर रात में ही एमआईटी कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी व प्रोफेसरों की टीम हॉस्टल पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और घायल छात्रों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजवाया। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, छात्रों ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.