बागेश्वर, फरवरी 22 -- जनपद में बाल संरक्षण से जुड़े विभागों की अम्ब्रेला कमेटी की बैठक में बच्चों की सुरक्षा और योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि 166 बच्चों को प्रवर्तक योजना का लाभ मिल रहा है और पोक्सो पीड़ित किशोरियों को नियमानुसार सहायता दी गई है। 17 नए आवेदनों का प्रस्ताव भी रखा गया। विद्यालयों में रैगिंग व मारपीट पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नीलेश्वर आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों और वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच सायंकालीन कार्यक्रम तथा सप्ताह में एक दिन सामाजिक गतिविधि आयोजित करने को कहा गया। डीएम ने बाल विवाह रोकने, नाबालिगों के वाहन संचालन पर कार्रवाई, विद्यालयी वाहनों की जांच और किशोरों में नशे की रोकथाम के लिए हॉटस्पॉट चिन्हित कर निगरानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.