खगडि़या, जनवरी 26 -- महेशखूंट। पूर्व मध्य रेलवे के बरौनी-कटिहार रेलखंड स्थित महेशखूंट रेलवे स्टेशन में रैक प्वाइंट नहीं रहने से किसान मजबूरी में ट्रक के माध्यम से गन्ना चीनी मिल भेज रहे हैं। जिसके कारण परेशानी हो रही है। महेशखूंट रेलवे स्टेशन लाखों आबादी के साथ साथ दो राष्ट्रीय राजमार्ग व चार प्रखंड बेलदौर, चौथम,गोगरी व परवत्ता के मध्य अवस्थित महेशखूंट में रैक प्वाइंट नहीं रहने से सैकडों किसानों व व्यपारियो को मक्का व गन्ना बाहर भेजने के लिए मानसी या खगड़िया रैक प्वाइंट जाना पड़ता है जो व्यपारियो के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी का सबब बना हुआ है। समाजसेवी बासुदेव बिहारी ने बताया कि अंग्रेज जमाने से महेशखूंट में रैक प्वाइंट था, लेकिन दशकों पूर्व महेशखूंट से रैक प्वाइंट रेल प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। रैक प्वाइंट हटाने से किसानों और व्यपा...