मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। रैक उपलब्ध नहीं होने की वजह से होली स्पेशल 04301 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन मुजफ्फरपुर से मंगलवार को 6.41 विलंब से दोपहर 3.41 बजे खुली। हालांकि, ट्रेन की एक चौथाई सीट खाली रही। यात्रियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का समय पर परिचालन नहीं होता है। यात्रियों की मजबूरी व विवशता का रेलवे फायदा उठाता है। वहीं, ऑपरेटिंग के पदाधिकारियों ने बताया कि लिंक रैक नहीं आया था, इससे ट्रेन छह घंटे रि-शेड्यूल की गई थी। इस ट्रेन का परिचालन एक फेरा ही होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.