चम्पावत, फरवरी 6 -- लोहाघाट। बाराकोट में सपनों की उड़ान कार्यक्रम हुआ। बीईओ कमल भट्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान हुई रैंप वॉक प्रतियोगिता में अर्पिता और मीना ने बाजी मारी। शुक्रवार को बाराकोट में कार्यक्रम हुआ। नुक्कड़ नाटक प्राथमिक में चामी, बाराकोट, बंतोली, माध्यमिक में फरतोली, इजड़ा, सुतेड़ा विजेता बना। लोक गायन माध्यमिक में इजड़ा, फरतोला, मऊ, लोक नृत्य प्राथमिक में बाराकोट, चांचड़ी, बंतोली अव्वल रहा। रैंप वॉक में अर्पित तिवारी व मीना प्रथम, आशीष व गीता दूसरे, राशि व रेखा तृतीय रहीं। यहां रितेश वर्मा, रमेश जोशी, विनोद पांडेय, विनोद प्रकाश, महेन्द्र सिंह, पंकज कुमार, भगवान सिंह, पुष्पा वर्मा, कविता वर्मा, सहदेव पुनेठा, कैलाश टोलिया, सुभाष चन्द्र, संजय कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...