बांदा, नवम्बर 10 -- बांदा। संवाददाता महिला हार्पर क्लब ओल्ड द्वारा महिलाओं एवं युवतियों के लिए पारंपरिक परिधान से सुसज्जित एक रैंप वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 नवंबर को होगा। इसे तीन वर्गों में बांटा गया है। 17 से 30 आयु वर्ग जिसमें युवतियां भाग ले सकती हैं। 30 से 45 आयु वर्ग महिलाओं के लिए है। 45 से ऊपर भी एक ग्रुप बनाया गया है। क्लब की उपाध्यक्ष आशा सिंह एवं सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन एक मैरिज हॉल डीएवी के पास सायं 4 बजे होगा। इसमें तीन राउंड होंगे जिसमें वेशभूषा, सामान्य प्रश्न-उत्तर और प्रस्तुतीकरण। सभी प्रतिभागियों को सम्मान एवं उपहार दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...