सीवान, फरवरी 2 -- इंटर परीक्षा के लिए सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत तरीके से रेंडमाइजेशन पद्धति द्वारा केन्द्रों पर की गई है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान वीक्षण कार्य के लिए रैंडमाईजेशन के माध्यम से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर की गई है। इसमें जिले के कुछ एचएम भी शामिल हैं। ऐेसे में, जिन एचएम की प्रतिनियुक्ति हुई है, वह अपने मूल विद्यालय में ही बने रहेंगे। डीईओ ने बताया कि महाराजगंज प्रखंड में जितने भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, उनमें रैंडमाईजेशन से वीक्षण कार्य के लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यदि किसी केन्द्राधीक्षक द्वारा शिक्षकों की मांग की जाती है तो महाराजगंज के बीईओ अपने स्तर से केन्द्राधीक्षक को वीक्षक के रूप में शिक्षक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे...