लखनऊ, दिसम्बर 11 -- बीएसएनवी इंटर कॉलेज चारबाग मे 67 यूपी बटालियन एनसीसी के 94 ट्रूप व 95 ट्रूप के जूनियर कैडेट्स के रैंक सेरेमनी फंक्शन आयोजित की गई। कुल 11 कैडेट्स को उप प्रधानाचार्य यूके वाजपेयी, परीक्षा प्रभारी शहमूम अख्तर, कैप्टन राजेश त्रिपाठी की उपस्तिथि मे अगली ऊंची रैंक पर प्रमोट किया गया। इस मौके पर कमांडेट ऑफिसर दीपक दयाल के मार्गदर्शन मे ट्रेनिंग जेसीओ इंद्रजीत सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...