बदायूं, जनवरी 8 -- सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र की रेहडिया चौकी पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, विशेषकर बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर तीन बाइकों का चालान काटा। चौकी प्रभारी एसआई मनोज धामा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और जनता को नियमों के प्रति जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...