नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। रेहड़ी संचालक ने सेक्टर-63 में निर्माणाधीन पार्किंग से ठिया हटवाने के विवाद में शनिवार को नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार के साइट इंजीनियर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी राजीव कुमार नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार शुभम जैन के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से बीते कुछ दिनों से सेक्टर-63 के एच-1 ब्लॉक में पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। अभी जमीन को बराबर किया जा रहा है। जमीन के एक हिस्से में नरेश नाम के व्यक्ति ने जूस निकालने की मशीन लगा रखी है। इसकी वजह से जमीन को समतल करने में परेशानी आ रही थी। राजीव ने नरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.