लखनऊ, फरवरी 16 -- अरविंद पार्क पथ विक्रेता समिति ने सोमवार को मुंशीपुलिया में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को पथ विक्रेता अधिनियम 2014 के तहत उनके अधिकारों, लाइसेंस, सुरक्षा और वैधानिक प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता शशि सौरभ तिवारी ने वेंडिंग सर्टिफिकेट और उत्पीड़न से संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य अशोक गुप्ता और गोकुल प्रसाद ने नगर निगम की प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक शंभूनाथ गुप्ता ने विक्रेताओं से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सम्मानजनक रोजगार के लिए कानून उनके साथ है। इस अवसर पर शंभूनाथ गुप्ता, मुकेश गुप्ता और सूरज गुप्ता सहित कई दुकानदार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...