विकासनगर, सितम्बर 11 -- विकासनगर में अवैध रूप से लग रही रेहड़ी-ठेलियों को रोकने के लिए नगर पालिका ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब प्रत्येक रेहड़ी-ठेली वाले जिन्हें नगर पालिका की ओर से लाइसेंस दिया गया है, उसे अपना पंजीकरण लाइसेंस रेहड़ी-ठेली पर टांगना होगा। इसके अलावा, जिसके नाम से ठेली का लाइसेंस है, वहीं ठेली का संचालन करेगा। ठेली पर दूसरा व्यक्ति पाए जाने पर ठेली का लाइसेंस निरस्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। फिलहाल पालिका की ओर से 120 ठेली-रेहड़ी वालों को लाइसेंस जारी किए हैं। दरअसल, विकासनगर बाजार की सड़कों पर अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी और ठेलियां मुसीबत बने हुए हैं। अव्यवस्थित तरीके से सड़कों पर लगे इन रेहड़ी-ठेली वालों की वजह से शहर में जाम की स्थिति तो बनती है, साथ ही अनावश्यक विवाद भी होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.