गंगापार, मार्च 24 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। असढ़िया बाजार में रविवार शाम बाइक रेस में शामिल बाइकर्स ने सड़क पर गिरे किशोर को कुचल दिया। किशोर को गंभीर हालत में सीएचसी सैदाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मांडा थाना क्षेत्र के मुनाई गांव निवासी 13 वर्षीरू प्रियांशु पुत्र संजय भारतीय अपने भाई की ससुराल हंडिया के सैदाबाद पुरानी बाजार में राजकरन भारतीया के यहां एक माह से आया हुआ था। रविवार देर शाम राजकरन का पुत्र सुभाष प्रियांशु को घर छोड़ने के मांडा के मुनाई गांव जा रहा था। दुमदुमा गांव निवासी दो बाइकर्स सड़क पर रेस लगा रहे थे। रेस लगाते समय एक बाइकर्स की बाइक प्रियांशु की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में सुभाष व प्रियांशु बाइक में धक्का लगने से नीचे सड़क पर गिर गए। रेस में शामिल दूसरी बाइक सड़क पर गिरे प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.