बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने पीड़ितों को मात्र 3.38 मिनट में आपात सहायता पहुंचाकर बस्ती को प्रदेश स्तर पर दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। पीआरवी पर नियुक्त समस्त कर्मियों एवं जनपदीय कंट्रोल रूम कर्मियों का कार्यशाला व गोष्ठी के माध्यम से लगातार निरीक्षण कर पीआरवी कर्मियों को टीम के रूप में काम करने के लिए प्रेरित किया। बस्ती ने रेस्पांस टाइम, कालर संतुष्टि फीडबैक, जनपदीय पोर्टल रैंकिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए माह दिसम्बर 2025 में पीड़ितों को आपातकालीन समय में मात्र 4.16 मिनट में त्वरित सहायता प्रदान की थी और जोन में प्रथम व प्रदेश में तीसरा स्थान पर प्राप्त किया था। अब जनवरी 2026 में लाइव रिस्पांस टाइम मात्र 3.38 मिनट में पीड़ितों को आपात सहायता पहुंचाकर प्रदेश में दूसरा स्...