गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद। बीते सात जून की रात राजनगर एक्सटेंशन के रेस्तरां में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट करने वाले तीन और आरोपियों को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन आरोपियों को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अक्षित त्यागी का राजनगर एक्सटेंशन में अपनी रसोई नाम से उनका रेस्तरां है। छह जून को उनके रेस्तरां पर मिंटू त्यागी, राजदीप और रवि शर्मा शराब के नशे में खाना खाने आए थे। उन्होंने खाना देर से लाने का आरोप लगाते हुए भुगतान को लेकर गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया। उस दिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। अक्षित त्यागी के मुताबिक सात जून की रात करीब साढ़े 11 बजे छह-सात बाइक और एक टैक्सी नंबर की गाड़ी में अज्ञात युवक आए और उनके रेस्तरां में घुसकर हमला करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.