गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने रविवार रात रेस्तरां की आड़ में दूसरी मंजिल पर चलाए जा रहे हुक्का बार में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार हुक्के, चार चिलम, आठ तंबाकू फ्लेवर बरामद किए। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस रविवार रात करावल नगर रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक इमारत में स्थित म्यूजिक रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर चोरी छिपे अवैध रूप से हुक्का बार चलाए जाने की सूचना मिली। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो कई युवा और युवतियां हुक्का पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर हुक्का पी रहे युवक और युवतियां भयभीत हो गए और माफी मांगने लगे। पुलिस को काउंटर के पास एक युवक खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम गजेंद्र कुमार उर्फ राज मेहर...