लखनऊ, नवम्बर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक पर साझेदारी के नाम पर 5 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। रकाबगंज निवासी शिवानी कश्यप, पत्नी आयुष जायसवाल, ने बताया कि उनके पति ने आलमबाग निवासी अमित वर्मा के साथ अपोलो हॉस्पिटल के पास स्थित एक निजी टॉवर में रेस्टोरेंट शुरू किया था। इसमें उनके पति ने 5 लाख रुपये का निवेश किया था। आरोप है कि कुछ समय बाद अमित वर्मा ने साझेदारी खत्म कर दी और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। कई बार मांगने के बावजूद उसने रकम वापस नहीं की और टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, 27 अक्टूबर को जब दंपति रेस्टोरेंट पर अपना पैसा मांगने गए तो आरोपित आग-बबूला हो गया, गाली-गलौज करते हुए ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.