बिजनौर, जून 18 -- धामपुर नगीना मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक लंच करने आए एक परिवार के रायते में कॉकरोच निकल गया। मामले को लेकर परिवार की रेस्टोरेंट संचालक से कहासुनी हो गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नगर निवासी पंकज राजपूत अपने परिवार के साथ नगीना मार्ग स्थित रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। पंकज ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसे गए रायते में कॉकरोच निकला, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी। नाराजगी जताई तो रेस्टोरेंट संचालक अभद्रता करने लगा। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। घटना के संबंध में खाद्य निरीक्षक को भी शिकायत की। घटना के बाद रेस्टोरेंट में कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। हालांकि बाद में पंकज अपनी आपत्ति दर्ज कराकर घर लौट गए। पंकज का कहना है कि वो जल्द ही इस मामले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.