लखनऊ, फरवरी 13 -- पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर नौ में गुरुवार एक रेस्टोरेंट में बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने मोबाइल और नगदी पार कर ली। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को सामान के साथ धर दबोचा। जगतखेड़ा निवासी शैलेंद्र यादव का सेक्टर-9 रेस्टोरेंट है। बुधवार रात करीब 11 बजे रेस्टोरेंट बंदकर कर्माचरी कमरे में सो गए थे। गुरुवार सुबह जब रेस्टोरेंट खोला गया तो ऑफिस कॉउंटर का ताला टूटा मिला। गल्ले में रखे पांच हजार रुपए व एक कर्मचारी का मोबाइल गायब था। संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने देर रात आरोपी रोहित यादव निवासी इंदिरा नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल और नगदी बरामद कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...