लखनऊ, फरवरी 20 -- गोमतीनगर पुलिस ने बुधवार रात दो रेस्टोरेंट में छापेमारी की। वहां हुक्का परोसा जा रहा था। इस बीच कई लोग भाग निकले। पुलिस ने दो को धर दबोचा। पकड़े जाने पर जब पुलिस ने उन्हें जीप में बैठाने की कोशिश की तो दोनों ने धक्कामुक्की पर पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की। इसके बाद और पुलिस बल मंगवा कर दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से 10 हुक्का, 14 चिलम, फ्लेवर तम्बाकू बरामद की। एडीसीपी पूर्वी पकंज सिंह के मुताबिक पुलिस ने विकासखंड पांच में फ्रेंची रेस्त्रां और लखनऊ दरबार रेस्त्रां में इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी और उनकी टीम ने छापेमारी की। इस दौरान हुक्का पी रहे लोग भाग निकले। गिरफ्तार आरोपितों में कैसरबाग का रहने वाला अजय मिश्रा और कंचनपुर मटियारी का अभिषेक सिंह है। अभिषेक लखनऊ दरबार रेस्त्रां का मैनेजर और अजय फ़्रें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.