नई दिल्ली, मई 17 -- ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शक में डूबी पत्नी ने अपने ही पति की वफादारी जांचने के लिए सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई। पत्नी के बिछाए इस जाल में पति रंगे हाथो पकड़ा गया। पति करीब दो महीने से फेसबुक पर पत्नी को गर्लफ्रेंड समझकर बात करता रहा और जब मिलने पहुंचा तो सामने पत्नी को देख होश उड़ गए। पत्नी ने कहा, जिससे तुम मिलने आए हो वो मैं ही हूं। दोनों में झगड़े हुए और मामला महिला थाना पहुंच गया। काउंसलिंग के बाद अब रिश्ता बच सका है। घटना ग्वालियर के माधौगंज क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 23 वर्षीय युवती की अरेंज मैरिज प्राइवेट कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी को पति की गतिविधियों पर संदेह होने लगा। पति का अक्सर फोन पर व्यस्त रहना, मोबाइल लॉक रखना और देर रात तक व्हाट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.