प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। भजन गायिका स्वाति निरखी ने सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखा तो लोगों ने करोड़ों के खर्च का अनुमान लगाया। कोरोना के बाद बिजनेस शुरू करना कठिन था, लेकिन स्वाति ने व्यापार मंडल की मदद से धीरे-धीरे अपने रेस्टोरेंट का सेटअप तैयार किया। तमाम आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और न सिर्फ अपना रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक चलाया, बल्कि दो लड़कियों और 10 लड़कों को रोजगार भी दिया। स्वाति ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाली युवतियों को विशेष छूट दी है। महिला व्यापार मंडल से जुड़कर वह महिलाओं की मदद करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.