जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के फूड ट्रैक रेस्टोरेंट के आठ वेंडर ट्रेनों में घूमकर खाना-नाश्ता व शीतल पेय बेचेंगे। यात्री सुविधा में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। बताया जाता है कि सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक ट्रेन साइड वेडिंग का लाइसेंस फूड ट्रैक रेस्टोरेंट को मिला है। दरअसल, पहले जनाहार कैंटीन स्टेशन के स्टॉल पर जनता खाता, इडली, बिरयानी व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती थी, लेकिन कैटीन बंद होने से यात्रियों को खानपान में दिक्कत होने लगी। इससे रेस्टोरेंट संचालक को ट्रेन साइड वेडिंग का लाइसेंस दिया जाने लगा। इससे यात्रियों की खानपान समस्या दूर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.