रुद्रपुर, फरवरी 14 -- काशीपुर। एक रेस्टोरेंट के किचन शेफ ने सर्विस ब्वॉय पर पाटल से प्राणघातक हमलाकर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायल वेटर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शेफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम लवाली, काकड़ी घाट जिला- अल्मोड़ा निवासी किशन सिह रावत पुत्र स्व. प्रेम सिह ने कहा है कि वह यहां गिरीताल स्थित सिंह होटल एवं रेस्टोरेन्ट में काम करता है। 10 फरवारी 2024 रात्री लगभग 10 बजे होटल के किचन शेफ मोहन सिंह बिष्ट ने उसके उपर अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया। बचाव में उसने अपने सिर पर हाथ रखा तो चापट से उसके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया। मोहन ने उसके सिर पर लगभग 7 से 8 बार हमला किया। हमले में वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। होश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.