मुजफ्फर नगर, जनवरी 13 -- मीरापुर कस्बे के गोल्डन टाउन रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी अनुराग गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र अनिल गुप्ता सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक लापता हो गया था। रेस्टोरेंट कर्मचारियों द्वारा उसको तलाश किया गया तो देर रात कर्मचारी अनुराग गुप्ता का शव रेस्टोरेंट के पीछे बड़े पानी के गड्ढे में मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की। रात में ही सूचना पर सीओ रुपाली राव भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि गन्दा पानी ड्रेनेज करने के लिए रेस्टोरेंट के पीछे गहरा गड्ढा बना था, जिसमें युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...