धनबाद, जनवरी 5 -- कतरास, प्रतिनिधि। धारकिरो क्षेत्र में रविवार को एक बेहद जहरीले सांप रसेल वाइपर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मूर्तिकार अमित कुमार पंडित के घर के आंगन में रसेल वाइपर को देखकर परिजनों ने इसकी सूचना सामाजिक संस्था बीइंग काइंड एंड हैप्पी के अध्यक्ष डॉ स्वतंत्र कुमार को दी। वन विभाग को सूचित किए जाने के बाद वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को सुरक्षित फॉरेस्ट एरिया में छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...