मेरठ, अक्टूबर 10 -- शिवलोक कॉलोनी में एक घर से रेस्क्यू किए गए घायल सांप का एक युवक घर पर रखकर उपचार कर रहा है। शिवलोक कॉलोनी निवासी मन्नू अम्हैड़ा रोड बिजलीघर के पास हेयर सैलून की दुकान चलाता है। इसके अलावा वह सांपों का रेस्क्यू करता है। गुरुवार सुबह उसने टीनू गुर्जर चौक के पास एक मकान से सांप को रेस्क्यू किया। इस दौरान कई साल पुराने सांप के शरीर पर गहरा जख्म हुआ था। सांप का इलाज करवाने के लिए मन्नू इंचौली स्थित पशु चिकित्सा केन्द्र पर पहुंचा। यहां युवक के हाथों में सांप देखकर कर्मचारी और डॉक्टरों मे हडकंप मच गया। इस दौरान उपचार नहीं मिलने के बाद मन्नू सांप को लेकर अपने घर वापस लौट गया। उसने बताया कि करीब छह फुट लंबे सांप की उम्र 12 वर्ष से अधिक है। बताया कि सांप को नेवले के काटने की वजह से जख्म हो गया है। उसने बताया कि वह खुद ही सांप को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.