मेरठ, जनवरी 7 -- विशाखापट्टनम में हुई रेसलिंग में पदक जीतकर लौट रहे खिलाड़ियों के पदक लेकर उनके कोच ही गायब हो गया, जब खिलाड़ियों के मेडल नहीं मिले तो वह कंकरखेड़ा थाने पहुंच गए और शिकायत की। बड़ौत के छपरौली निवासी रेसलिंग खिलाड़ी वंशु चौधरी, पूजा, विशाखा तोमर, हिमानी, शिवानी और आरजू बुधवार देर शाम कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर और मेरठ के रोहटा रोड कवि नगर कॉलोनी निवासी दो कोच एक जनवरी को उनके साथ विशाखापट्टनम में हुई चैंपियनशिप में शामिल होने गए थे। चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों ने पदक जीता था। खिलाड़ियों का आरोप है वापसी में जब वह दिल्ली स्टेशन पर उतरे तो उनके दोनों कोच ने खिलाड़ियों को उनके मेडल देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि 350 रुपये प्रत्येक खिलाड़ी को देने होंगे, उसके बाद ही उनके मेडल मिलेंगे। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.